मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एलएनटी कॉलेज में नई शिक्षा नीति पर 24 व 25 जुलाई को सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य प्रो. ममता रानी ने गुरुवार को बताया कि एसके सिन्हा वीमेंस कॉलेज, मोतिहारी, एमएसकेबी कॉलेज, मुजफ्फरपुर तथा राय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मरकन के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजित होगा।सेमिनार का विषय मिथ सोसाइटी एंड कल्चर नैरिटिव इंन इंडियन इंगलिश लिटरेचर है। सेमिनार में भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा सऊदी अरब, नेपाल तथा अन्य देशों से भी विद्वान एवं शोधकर्ता भाग लेकर अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति डॉ. दिनेश चंद्र राय करेंगे। इस अवसर पर सेमिनार की स्मारिका का भी लोकार्पण किया जाएगा। अब तक 106 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। यह संख्या 150 तक पहुंचने की संभावना है। सेमिनार क...