कोडरमा, जुलाई 13 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया स्थित झारखंड विधि महाविद्यालय में रविवार को नव-निर्मित भव्य प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही नई शिक्षा नीति (एनईपी) विषय पर सेमिनार भी हुआ। मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चंद्रभूषण शर्मा ने कहा कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को केवल डिग्री तक सीमित नहीं रखती, बल्कि उन्हें नैतिक मूल्यों, व्यवहारिक शिक्षा और कौशल विकास से भी जोड़ती है। झारखंड विधि महाविद्यालय शैक्षणिक क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है。

कॉलेज का उद्देश्य कॉलेज के सचिव डॉ. डीएन मिश्रा ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवहारिक विधि शिक्षा उपलब्ध कराना है। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश शुक्ला ने कहा कि विधि शिक्षा किसी...