कोडरमा, अगस्त 4 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। तिलैया डैम स्थित ग्रिजली स्कूल द्वारा ग्रिजली स्कूल व ग्रिजली पब्लिक स्कूल के शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या अंजना कुमारी के स्वागत संबोधन से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. (डॉ.) रविकांत, प्रोफेसर सह अध्यक्ष, शिक्षक शिक्षा विभाग, केंद्रीय दक्षिण बिहार विश्वविद्यालय, गया व ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन (स्वायत्त) की अकादमिक परिषद के सदस्य रहे। सीओओ तनिष्क सेठ ने स्मृति-चिह्न प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।

कार्यक्रम का विवरण प्रो. (डॉ.) रविकांत ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की अवधारणा, उद्देश्यों व क्रियान्वयन की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह नीति शिक्षार्थी-केंद्रित, समग्र व दक्षता-आधारित श...