नई शिक्षा नीति और अनुशासन से रूबरू हुईं नवागंतुक छात्राएं
मैनपुरी, अगस्त 18 -- कुं. आरसी महिला महाविद्यालय में बीए और बीएससी प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए उन्मुखीकरण सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवागंतुक छात्राओं को महाविद्यालय की कार्य प्रणाली, विषय चयन और उनके सर्वांगीण विकास से जुड़ी व्यवस्थाओं से अवगत कराना था। संयोजक प्रो. अनीता सिंह ने प्रोजेक्टर के माध्यम से नई शिक्षा नीति के तहत चार वर्षीय स्नातक व परास्नातक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने शैक्षिक लचीलापन, शोध की अनिवार्यता, विषय चयन की स्वतंत्रता, प्रमाणपत्र, डिप्लोमा व डिग्री की समयावधि और प्रयोगात्मक परीक्षाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने छात्राओं को अनुशासन, अनिवार्य यूनिफॉर्म, नोटिस बोर्ड के नियमित अवलोकन, पुस्तकालय उपयोग तथा एनसीसी, एनएसएस व खेलकूद गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.