लखीमपुरखीरी, फरवरी 3 -- लखीमपुर, संवाददाता। सम्पत्तियों की रजिस्ट्री में अब आधार बायोमेट्रिक की व्यवस्था लागू की गई। बेचने वाले व खरीदार दोनो का बायोमेट्रिक सत्यापन करके रजिस्ट्री शुरू की गई। पहले दिन कहीं ओटीपी न आने की समस्या रही तो कहीं आधार व खतौनी के नाम में अंतर होने से रजिस्ट्री का काम अटक गया। जिले में सात रजिस्ट्री कार्यालय हैं। यहां रोज सवा सौ के लगभग रजिस्ट्री होती हैं। सोमवार से आधार सत्यापन की नई व्यवस्था के चलते 103 बैनामें हो सके। नई व्यवस्था के तहत मितौली, गोला, धौरहरा, मोहम्मदी तहसीलों में तो कार्य सामान्य दिनों की तरह ही रहा, लेकिन सदर, पलिया व निघासन में बैनामें कम हुए। सदर तहसील में रोजाना 30 से 35 तक बैनामें होते थे लेकिन सोमवार को नौ बैनामा ही हो सके। 20 से अधिक लोगों को लौटना पड़ा। इसी तरह निघासन में भी कम रजिस्ट्री...