बागपत, मार्च 7 -- बागपत। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को मासिक बैठक हुई। जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव ने कहा कि सभी पदाधिकारी आवंटित बूथों पर नई वोट बनने का काम करेंगे। जिन लोगों को एसआईआर अभियान के बाद नोटिस प्राप्त हुए उनके नोटिस के निष्पादन में मदद करेंगे। पूरे मनोयोग से कार्य करें, ताकि भाजपा द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग को रोका जाए सके। विपक्षी दलों के समर्थकों और उनके प्रभाव वाले मतदाताओं का नाम हटाने के प्रयास को असफल किया जा सके। 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में सपा के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर प्रदेश सचिव संजीव त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, शौकेंद्र तोमर, डॉ. शालिनी, काला विधूड़ी, डॉ. सतीश गौड़, सलीम त्यागी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...