शाहजहांपुर, अप्रैल 11 -- शाहजहांपुर। निजी वाहनों के पंजीयन के लिए प्रचलित शृंखला UP27BX 10 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी। इसके स्थान पर 11 अप्रैल से नई शृंखला UP27BY लागू की जाएगी। नई शृंखला का शुभारंभ 11 अप्रैल को सुबह 10 बजे से किया जाएगा। इसके साथ ही फैंसी और अति महत्वपूर्ण पंजीयन नंबरों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी शुरू होगी। नागरिक 11 अप्रैल सुबह 10 बजे से अपनी पसंद के फैंसी या सामान्य नंबर ऑनलाइन माध्यम से बुक कर सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...