वाराणसी, जुलाई 17 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। ज्यादा लंबी (लॉन्ग हाल) मालगाड़ियों के लिए वाराणसी-लखनऊ रेल खंड पर सरकोनी और जौनपुर सिटी में पटरियों का निर्माण कराया जा रहा है। इससे न सिर्फ लाइनों की क्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि अधिक लॉन्ग हाल मालगाड़ियां चलाई जा सकेंगी। जिससे माल ढुलाई में वृद्धि हो सकेगी। वाराणसी जंक्शन (कैंट) स्टेशन प्रतिदिन 30 जोड़ी या इससे ज्यादा मालगाड़ियां गुजरती हैं। इनमें ज्यादातर कोयले की ढुलाई करने वाली मालगाड़ियां हैं। माल ढुलाई क्षमता में वृद्धि के लिए 58-58 वैगन को जोड़कर लॉन्ग हाल मालगाड़ी बनाई जाती है। 116 वैगन की यह मालगाड़ी आमतौर पर सामान्य लूप लाइनों पर नहीं खड़ी हो पाती है। इसका काफी हिस्सा मेन लाइन पर खड़ा रहता है। अगर ऑपरेशनल कारणों से लॉन्ग हाल मालगाड़ी खड़ी हो गई तो पीछे की अन्य ट्रेनों को रोकना पड़ता है।इन ...