नई रेल परियोजना को मंजूरी
नई दिल्ली, जुलाई 24 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के बल्लारी-गुंटकल रेलखंड पर तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने की परियोजना को स्वीकृति दी है। परियोजना की अनुमानित लागत 1,264 करोड़ रुपये है जिसे वर्ष 2028-29 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत तैयार इस परियोजना का उद्देश्य समन्वित योजना और सभी संबंधित पक्षों के सहयोग से बहु-माध्यमीय संपर्क व्यवस्था सुदृढ़ बनाना तथा लॉजिस्टिक क्षमता बढ़ाना है। इससे लोगों, वस्तुओं और सेवाओं का आवागमन अधिक सुगम और निर्बाध हो सकेगा। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में व्याप्त यह परियोजना पूरी होने से भारतीय रेल के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 46 किलोमीटर की वृद्धि होगी। अतिरिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.