नई यूनिफॉर्म के लिए 2.37 लाख विद्यार्थियों के खाते में पहुंची धनराशि
बरेली, जुलाई 10 -- जिले में संचालित परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कुल 2.59 लाख विद्यार्थियों में से 2.37 लाख के खाते में विभाग की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इन छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्वेटर, बैग और स्टेशनरी खरीदने के लिए 1200 रुपये प्रति बच्चे की दर से राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दी गई है। शेष बच्चों के लिए जल्द राशि ट्रांसफर की जाएगी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अब नई यूनिफॉर्म में स्कूल पहुंचेंगे। पहले चरण में जिले के 2.37 लाख विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में यूनिफॉर्म की धनराशि भेजी जा चुकी है। वहीं विभाग द्वारा पीएफएमएस पर डालने के बाद भी करीब छह हजार विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते नाट सीडिंग होने की वजह से उनके खाते में धनराशि ट्रांसफर नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.