नई दिल्ली, जून 28 -- निकट भविष्य में नई मिड-साइज एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, इस डिमांड को देखते हुए देसी कार निर्माता टाटा मोटर्स ने भारतीय मार्केट के लिए एक शानदार प्लानिंग तैयार कर ली है। बता दें कि टाटा मार्केट में अपनी बादशाहत को और मजबूत करने के लिए जल्द 6 नई शानदार मिड-साइज एसयूवी गाड़ियां उतारने की तैयारी कर रही है। इनमें इलेक्ट्रिक से लेकर हाइब्रिड और पेट्रोल-डीजल के नए अवतार शामिल हैं। आइए जानते हैं निकट भविष्य में भारतीय मार्केट में आने वाली ऐसी ही 6 मोस्ट-अवेटेड मिड-साइज एसयूवी के बारे में विस्तार से।टाटा सिएरा ईवी टाटा मोटर्स अपनी इस आइकॉनिक गाड़ी को इलेक्ट्रिक अवतार में 30 जून को लॉन्च करने जा रही है। इसका ऑफिशियल वीडियो भी सामने आ चुका है। इसमें बंद ग्रिल और नए अलॉय व्हील्स जैसे ईवी-...