नई दिल्ली, मार्च 20 -- मारुति ब्रेजा के अपडेटेड वर्जन का ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार है। कंपनी इसे इस साल के आखिर में या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। नई ब्रेजा में आपको काफी कुछ बदला हुआ दिखेगा। अगर आप भी नई ब्रेजा के आने का इंतजार कर रहे हैं, तो हम आपको इसमें ऑफर किए जाने वाले तीन बड़े मेकैनिकल चेंज के बारे में बता रहे हैं, जो आपको इस एसयूवी को खरीदने या न खरीदने का फैसला लेने में मदद करेंगे। तो आइए जानते हैं इन मेकैनिकल चेंज के बारे में।1.0 लीटर बूस्टरजेट टर्बो पेट्रोल इंजन नई मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट की सबसे बड़ी खासियत इसका 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल बूस्टरजेट इंजन होगा। यह इंजन पहले से ही फ्रॉन्क्स क्रॉसओवर एसयूवी में मौजूद है। यह 98 बीएचपी की ताकत और 147 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। फिलहाल, ब्रेजा केवल K15C नैचुरली ए...