नई दिल्ली, मई 30 -- डिलीवरी के बाद महिला का शरीर धीरे-धीरे पहले जैसी स्थिति में लौटने की कोशिश करता है। इस दौरान स्तनों में भी कई बदलाव आते हैं, खासकर जब बच्चा मां का दूध पी रहा हो। कई नई मांओं को स्तनों में भारीपन, खिंचाव या पीठ में दर्द जैसी परेशानी महसूस होती है। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या डिलीवरी के बाद ब्रा पहनना सुरक्षित है या नहीं। कुछ लोग मानते हैं कि इस समय ब्रा नहीं पहननी चाहिए, जबकि कुछ इसे जरूरी बताते हैं।क्या डिलीवरी के बाद ब्रा पहनना सुरक्षित है? गायनेकोलॉजिस्ट वैदेही मराठे के अनुसार, सही आकार और आरामदायक कपड़े से बनी ब्रा पहनना कई महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, इसका चुनाव सोच-समझकर करना जरूरी है। इसका मुख्य उद्देश्य स्तनों को आराम और सहारा देना होता है, ना कि उन्हें कसकर बांधना।डिलीवरी के बाद ब्...