देहरादून, मई 2 -- रुड़की। हरिद्वार एफडीए की टीम ने सुबह मंडी परिसर में फल और सब्जी विक्रेताओं की दुकानों पर बिक रहे खाद्य पदार्थों की जांच की। इस दौरान केला पकाने वाले गोदामों में प्रयोग की जा रही गैस का भी निरीक्षण किया गया। जांच में कुछ स्थानों पर फल पकाने के लिए इस्तेमाल की जा रही गैस का वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जिस पर विभाग ने संबंधित संचालकों और कंपनियों को नोटिस जारी किया है।कार्रवाई के दौरान केला, तरबूज और खरबूज सहित अन्य फलों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। अभियान में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरएस रावत, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे और खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश शर्मा सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.