वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भेलूपुर स्थित एलआईसी मंडल कार्यालय में शनिवार को एलआईसी यूनियन नार्थ सेंट्रल जोन इंश्योरेंस एंप्लॉइज फेडरेशन की बैठक हुई। इसमें प्रदेश महामंत्री राजीव निगम ने नई भर्तियों पर प्रकाश डाला। साथ ही वेतन बढ़ोत्तरी तथा आईपीओ, एफडीआई के दौर, निजीकरण के दौर में संघर्ष का बिगुल बजाना, आधुनिक एलआईसी दफ्तर खोलने के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर वीडीआईईए के अध्यक्ष नारायण चटर्जी, संजीव शर्मा, राकेश कन्नौजिया, रूबी निगम, गीता शान्त, रवि चतुर्वेदी, आलोक तिवारी, ललित शर्मा, अरविंद सेवक, सुमंत कुमार, मनोज गुप्ता, अजय सिंह, संतोष विश्वकर्मा, नंद लाल शर्मा, नारायण चटर्जी, मनोज कुमार, रूपेश पांडेय, अविनाश मिश्रा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...