बहराइच, अप्रैल 9 -- जरवलरोड, संवाददाता। ग्रामीण शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में आईपीएल फाउंडेशन की तरफ से प्राइमरी व जूनियर विद्यालय में शिक्षक कार्य कर रहे छात्रों को 270 बेंच प्रदान की गई है। नई बेंच मिलते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। बीते दिनों आईपीएल फाउंडेशन की ओर से जरवल ब्लाक के प्राथमिक विद्यालयों के निरीक्षण में पाया गया कि कई विद्यालयों में बच्चों के बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं है जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में संस्था की ओर से क्षेत्र के विद्यालयों को 270 बेंच उपलब्ध कराया है जिससे लगभग 600 बच्चे आरामदायक शैक्षणिक वातावरण में बेहतर ढंग से अपनी पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित कर सकेंगे। सहायक गन्ना प्रबन्धक रवि कुमार ने बताया आईपीएल फाउंडेशन की यह पहल न केवल विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन को बेहतर बनाने में सह...