गोंडा, जून 15 -- गोण्डा, संवाददाता। स्वशासी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ब्लॉक की नई बिल्डिंग में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डा बीना सिंह ने फीता काटकर पैथोलॉजी रजिस्ट्रेशन काउंटर और ब्लड कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही मरीजों की सुविधा के लिए दवा वितरण केंद्र का भी शुभारंभ किया गया। नई व्यवस्था शुरू होने से अब मरीजों को पैथोलॉजी जांच के लिए पंजीकरण कराने और सैंपल देने में पहले की तुलना में अधिक सुविधा मिलेगी। ओपीडी में दिखाने के बाद अब उसी बिल्डिंग में पैथोलॉजी जांच के लिए रजिस्ट्रेशन व सैंपल दे सकेंगे। यही नहीं कलेक्शन कक्ष के बगल ही रिपोर्टिंग कक्ष भी बनाया गया है, जहां मरीजों को जांच रिपोर्ट भी मिल जाएगी। इस दौरान प्रधानाचार्य ने कहा कि नई बिल्डिंग मे...