नई बिल्डिंग में दूसरी बार फटी पाइपलाइन, मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर गया पानी
कुशीनगर, सितम्बर 28 -- कुशीनगर। कुशीनगर मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग की निर्माण गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार की देर रात तेज बारिश के बीच इमरजेंसी वार्ड के प्रवेश द्वार के पास अंडरग्राउंड पाइपलाइन अचानक फट गई। पाइप फटते ही पानी पूरे प्रेशर के साथ बाहर निकलने लगा और देखते ही देखते इमरजेंसी वार्ड के भीतर तक फैल गया। फार्मासिस्ट कक्ष, ट्राइएज रूम और इमरजेंसी पंजीकरण काउंटर भी इसकी चपेट में आ गए। अचानक पानी भरने से वार्ड में अफरातफरी मच गई। स्वास्थ्यकर्मी और मरीज अपने सामान को सुरक्षित करने में जुट गए।
पाइपलाइन फटने से परेशानी बारिश के बीच पाइपलाइन फटने से कुछ ही देर में इमरजेंसी के कई हिस्सों में पानी फैल गया। इससे वहां मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्वास्थ्यकर्मियों को भी सामान और जरूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.