गुमला, अप्रैल 9 -- चैनपुर, प्रतिनिधि । चैनपुर थाना क्षेत्र के गुलाबगंज मोड़ के समीप बुधवार देर शाम करीसड़क दुर्घटना में रातुगम्हरिया निवासी 37 वर्षीय लिबिन एक्का गंभीर रूप से घायल हो गए। वह अपनी नई बाइक से रांची जा रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में उसे गंभीर चोट आईं। घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस पहुंचने के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार लिबिन एक्का हाल ही में हैदराबाद से अपने गांव लौटा था। बुधवार को उसके घर में...