नई दिल्ली, मई 3 -- भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में पिछले कुछ समय से परफॉर्मेंस बाइक्स का क्रेज काफी बढ़ा है। अब वो दिन गए जब एक स्पोर्टी और दमदार मोटरसाइकिल खरीदने के लिए लाखों रुपये खर्च करने पड़ते थे। आज के समय में कई ऐसी कंपनियां हैं जो बजट में बेहतरीन पावर, शानदार हैंडलिंग और किलर लुक वाली बाइक्स ऑफर कर रही हैं। अगर आप भी अपने लिए एक ऐसी बाइक तलाश रहे हैं अब आपके लिए ढ़ेरों ऑप्शन मौजूद हैं। आइए जानते हैं 2 लाख रुपये से कम कीमत वाली ऐसी ही 5 ताकतवर बाइक्स के बारे में विस्तार से।बजाज पल्सर NS400Z बजाज ने हाल ही में पल्सर NS400Z को भारतीय मार्केट में नए अंदाज में उतारा है। अब इसमें 349cc का दमदार इंजन मिलता है जो 40.6bhp की मैक्सिमम पावर जनरेट करता है। यह फिलहाल देश की सबसे सस्ती बाइक है जो 40bhp से ज्यादा की पावर देती है। मात्र 1.80 लाख रुपय...