सुल्तानपुर, मई 25 -- सुलतानपुर, संवाददाता मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना के तहत जिले में नई बस सेवा शुरू की गई है। इस पहल का उद्देश्य जिले के सुदूर और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को सीधे जिला मुख्यालय से जोड़ना है, जिससे उनकी आवागमन की राह आसान हो सके। यह भी पढ़ें- शहर से गांवों को जोड़ने के लिए 25 रूटों पर शुरू हुई बस सेवानई बस सेवा का मार्ग यह बस सेवा सुल्तानपुर बस स्टॉप से दोस्तपुर नेमपुर तक संचालित होगी। इसके मार्ग में बरौसा, बगिया गांव, बिरसिंहपुर, गोसैसिंहपुर और छीटेपट्टी जैसे प्रमुख गांव शामिल होंगे, जिससे इन क्षेत्रों के निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। इस नई बस सेवा से छात्रों, व्यापारियों, महिलाओं और अन्य ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। भाजपा विधायक राज प्रसाद (राज बाबू) उपाध्याय ने बस को हरी झंडी दिखा...