उरई, मार्च 16 -- जालौन, संवाददाता नगर के वार्ड नंबर 17 के मोहल्ला भवानीराम में नई बस्ती की गलियों की नालियां क्षतिग्रस्त हो गयी। इंटरलाकिंग के साथ नालियों के क्षतिग्रस्त होने के कारण गंदगी बनी रहती है जिससे आसपास के बाशिंदों को दिक्कत हो रही है।वार्ड नंबर 17 के मोहल्ला भवानीराम में बाशिंदों की सहूलियत के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा इंटरलाकिंग डलवाई गई थी और नाली का निर्माण कराया गया था। लगभग दो वर्ष पूर्व डाली गई इंटरलाकिंग व नाली निर्माण के दौरान मानकों की अनदेखी की गई, जिससे गुणवत्तापूर्ण निर्माण नहीं हो सका। मानकों की अनदेखी होने के साथ ओवरलोड वाहनों के निकलने के इंटरलाकिंग जमीन में बैठ गई है और नालियां चटक गई है। सड़क व नाली खराब होने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। सड़क व नालियों को खराब हुए लगभग एक वर्ष का समय बीत चुका है लेकिन अभी...