भभुआ, मई 6 -- नाली-गली तक का नहीं किया गया है निर्माण, बरसात में बढ़ जाती है मुश्किल नप ने कहा, बिना नक्शा वाले क्षेत्रों का सर्वे कर बनाई जाएगी विकास योजना (पेज चार की फ्लायर खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। नए मकानों के निर्माण के साथ नई बस्तियां बस रही हैं और शहरी सीमा ग्रामीण इलाकों तक फैलती जा रही है। लेकिन, विस्तार के अनुपात में नागरिक सुविधाओं का विकास नहीं हो पा रहा है। हालात यह है कि नई बस्तियों में रहने वाले लोग आज भी नाली, गली, पेयजल, रोशनी और जलनिकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। नगर परिषद द्वारा शहर के वार्डों की पहचान के लिए मुख्य सड़कों पर बोर्ड और प्रवेश द्वार लगाए गए हैं, जिससे लोगों को शहर की सीमा का पता चलता है। लेकिन, तेजी से बस रही नई बस्तियों की न तो पहचान तय है और न ही वहां विकास कार्य...