धनबाद, मार्च 1 -- नेपाल में आंदोलन के साथ ही चर्चा में आए जेन-जी यानी की कम उम्र के युवा इन दिनों धनबाद के नगर निकाय चुनाव में भी चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं। नगर निकाय चुनाव में कई वार्ड से 21 व 22 वर्ष के युवाओं ने बदलते समय में चुनावी दंगल में उतरकर चुनौती दी। नई बनाम पुरानी राजनीति में जमकर मेहनत करते हुए वोटरों के पास जाकर अपनी बात रखी। यह बात बताई कि कैसे वे अपने वार्ड को आदर्श वार्ड बनाएंगे। पानी, शिक्षा व आधारभूत सुविधाओं को उठाते हुए उसे दूर करने का भी संकल्प लिया। शुक्रवार व शनिवार को जैसे ही विभिन्न वार्ड का परिणाम आया तो यह दिखा कि इन युवाओं ने भले ही जीत हासिल नहीं की, लेकिन आमलोगों के सामने अपने आपको प्रस्तुत करने में सफल रहे। इनमें वार्ड नंबर 51 से 21 वर्षीय उम्मीदवार बैचलर साइंस ऑनर्स माइक्रोबायोलॉजी योग्यताधारी पायल स...