बलिया, सितम्बर 22 -- बलिया, संवाददाता। प्रदेश सरकार की ओर से महापुरुषों और महान योद्धाओं की वीरगाथाओं को सहेजने और उनकी विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयास की कड़ी में जिले के महापुरुष वीर लोरिक की स्मृति को संजोने की पहल की गई है। संस्कृति विभाग द्वारा बांसडीह तहसील के हसनपुरा गांव में 4.97 करोड़ रुपये की लागत से सभागार का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए 1.36 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी हो चुकी है। 350 दर्शकों की क्षमता वाले अत्याधुनिक सभागार के फाउंडेशन का कार्य शुरू हो गया है। निर्माण आरसीसी फ्रेम्ड स्ट्रक्चर यानी आरसीसी ढांचागत संरचना के आधार पर होगा। इसकी डिजाइन भारतीय मानक (आईएस) कोड के अनुसार तैयार होगी। सभी निर्माण कार्य केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की निर्धारित स्पेसिफिकेशन के अनुरूप होगा।

महापुरुष वीर लो...