नई पीढ़ी को हमेशा प्रेरित करेगा अमर सपूतों का साहस : दयाशंकर
बलिया, अगस्त 20 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। बलिया बलिदान दिवस पर गंगा बहुद्देशीय सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुभारंभ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मां सरस्वती एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। लोगों ने सामूहिक रूप से 'वंदे मातरम्' का गायन किया। कार्यक्रम के दौरान बलिया के 13 शहीदों की पत्नियों तथा 25 सेनानियों के परिवारों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया। एनसीसी कैडेटों और रंगोली बनाने वाले कलाकारों को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। परिवहन मंत्री ने रंगोली बनाने वाले कलाकारों को प्रोत्साहन स्वरूप पांच हजार रुपये का इनाम दिया。 यह भी पढ़ें- बागी धरा पर बगावत, बलिदान और बहादुरी को नमनकार्यक्रम का विवरण अपने संबोधन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.