बागपत, जून 18 -- बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, संस्कार एवं सम्मान के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कलक्ट्रेट लोकमंच में लगाई प्रदर्शनी का दूसरे दिन प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने उदघाटन कर अवलोकन किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, युवाओं के सशक्तिकरण, डिजिटल परिवर्तन और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत विश्व मंच पर नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है। और विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने सेल्फी प्वाइंट पर पहुंचकर फोटो खिंचवाया। प्रदर्...