भदोही, फरवरी 28 -- भदोही, संवाददाता। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान आगामी पर्वों होलिका दहन, होली, ईद उल फितर, नवरात्रि तथा श्रीराम नवमी को मिल जुलकर मनाने का आह्वान किया। डीएम शैलेष कुमार ने कहा कि कालीन नगरी के लोगों ने हमेशा एक दूसरे का साथ देते त्योहारों को मनाने का काम किया है। बैठक में शामिल लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उसका निराकरण करने का आदेश संबंधित अफसरों को दिया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सख्त हिदायत दिया कि नई पम्पराओं एवं किसी के साथ उपहास करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पर्वों को सकुशल सम्पन्न कराने में धर्मगुरुओं की मदद लेने की बात कही। बिना अनुमति के किसी भी प्रकार की शोभा यात्रा या धार्मिक जुलूस नहीं निकाला जाएगा। सड़क बाधित कर कोई धार्मिक आयोजन न करने की हिदायत दी। सरकार द...