एटा, मई 21 -- शिक्षकों के लिए मारहरा पब्लिक स्कूल में 'बेस्ट टीचिंग लर्निंग प्रैक्टिस मेथोडोलॉजी' पर विशेष कार्यशाला हुई। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुआ। इसमें विद्यालय के सभी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अलीगढ़ जियोग्राफी विभाग प्रो. डॉ. अहमद मुस्तफा सिद्धिकी, एजुकेशन विभाग प्रो. डॉ. साजिद जमाल उपस्थित रहे। दोनों शिक्षाविदों ने शिक्षण की गुणवत्ता को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों को प्रभावी ढंग से पढ़ाने तथा आधुनिक शिक्षण तकनीकों के उपयोग पर विचार व्यक्त किए। शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियों, कक्षा प्रबंधन, विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने तथा तकनीक आधारित शिक्षण के पहलुओं की जानकारी दी। विद्यालय प्रेसिडेंट सैयद नज़ीव हैदर, डायरेक्टर सैयद हसन मौजूद रहे। प्रधानाचार्य डॉ. आशीष चतुर्वेदी ...