बलिया, अप्रैल 18 -- बलिया, संवाददाता। प्रदेश की योगी सरकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी दरों में संशोधन से जिले में आउट र्सोसिंग और संविदा पर तैनात करीब पांच हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे। वहीं मॉल, रेस्टूरेंट आदि में कार्यरत हजारों श्रमिकों को मिलाकर कामगारों की संख्या करीब दस हजार के आसपास होगी, जो नए मजदूरी नियम से लाभान्वित होंगे। जनपद में 940 पंचायत सहायक और 600 रोजगार सेवक के साथ विभिन्न विभागों खासकर शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में कम्प्यूटर ऑपरेटर से लगायत चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी आउटसोर्स से तैनात हैं और लम्बे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। नई दरों के लागू होने से इन्हें उचित मेहनताना मिलने की उम्मीद है।आउटसोर्स यह भी पढ़ें- दो हजार रुपये तक बढ़ गया श्रमिकों का न्यूनतम वेतन पर तैनात कुशल और अकुशल कर्मचारियों को पुरानी दरों पर का...