नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- टाटा फैन्स के लिए आने वाले दिन काफी एक्साइटिंग रहने वाले हैं। कंपनी इंडियन मार्केट में अपनी एसयूवी की रेंज को एक्सपैंड करने की तैयारी में है। खास बात है कि टाटा मोटर्स पेट्रोल और डीजल गाड़ियों के साथ इलेक्ट्रिक एसयूवी पर भी पूरा फोकस कर रही है। हाल के समय में कंपनी ने कई नए मॉडल इंट्रोड्यूस किए हैं और अब आने वाले समय में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी से लेकर नेक्स्ट जेनरेशन नेक्सॉन और अपडेटेड Curvv तक लॉन्च करने की तैयारी है। तो आइए जानते हैं टाटा की टॉप 5 अपकमिंग एसयूवी के बारे में।1. टाटा सफारी EV टाटा सफारी ईवी कंपनी की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी हो सकती है। इसे इसी साल लॉन्च किया जा सकता है। इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसमें बंद फ्रंट ग्रिल, एयरोडायनामिक अलॉय व्हील और अपडेटेड LED टेललैंप जैसे ईवी-स्पेस...