रांची, जुलाई 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में खदानों के बंद होने और नई नीलामियों में आ रही अड़चनों के लिए सीधे तौर पर केंद्र की भाजपा सरकार और उसकी नीतियां जिम्मेदार हैं। केंद्र सरकार की कोयला और खनन नीतियों ने राज्यों के अधिकारों को सीमित कर दिया है। झारखंड के 1.36 लाख करोड़ के बकाया को केंद्र सरकार दबाकर बैठी है। अगर केंद्र यह बकाया राशि जारी कर दे, तो झारखंड के विकास और स्थानीय युवाओं के रोजगार की दिशा में ऐतिहासिक बदलाव आएगा, लेकिन इस पर बाबूलाल मरांडी और भाजपा के नेता चुप्पी साध लेते हैं। यह भी पढ़ें- झारखंड में महज तीन खनिज ब्लॉकों की नीलामी क्यों : मरांडीकेंद्र सरकार की न...