नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन हाल के समय में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला IPO बन गया है। कंपनी के शेयर इन दिनों बाजार में धमाल मचाए हुए हैं। बाजार में लिस्टिंग के बाद से 6 दिन के भीतर ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर 300 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर शुक्रवार को NSE में 10 पर्सेंट की तूफानी तेजी के साथ 1740.40 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 720 करोड़ रुपये तक का था। 429 रुपये से 1700 रुपये के पार कंपनी के शेयरIPO में ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर का दाम 429 रुपये था। कंपनी के शेयर शुक्रवार 4 सितंबर को बाजार में लिस्ट हुए हैं। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर 6 दिन में अपने आईपीओ प्राइस के मुकाबले 300 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार 1...