नोएडा, जनवरी 5 -- नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफएल इसी हफ्ते के अंत में जारी होगी। वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर सीरीज जारी होने के अगले दिन आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की नीलामी में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। वहीं, सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबर बुक करने की सुविधा भी मिलेगी। परिवहन विभाग के अनुसार यूपी16एफके सीरीज के नंबर बुक हो रहे हैं। करीब सात हजार नंबर बुक हो चुके हैं। बाकी नंबर भी जल्द ही बुक हो जाएंगे। इसके बाद नई सीरीज जारी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.