चंदौली, दिसम्बर 5 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया क्षेत्र में बीएन सीड कंपनी द्वारा बेचे गए धान के बीज से करीब 200 बीघा फसल पूरी तरह चौपट हो गई है। किसानों का आरोप है कि कंपनी ने वैराइटी एमटीयू-1318 को नाटी मंसूरी सुवर्णा से 15 दिन पहले पकने और 45 कुंतल प्रति एकड़ लगभग 70 मन प्रति बीघा उत्पादन देने का दावा किया था, लेकिन वास्तविक स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत निकली। शहाबगंज विकासखंड के जिगना, बरांव, अरारी, सेमरां, मसोई, हड़ौरा, बरियारपुर, लेहरा, बड़ौरा आदि गांवों के किसान अभी भी हैरान हैं कि आसपास के खेतों की फसल कट चुकी है, जबकि बीएन सीड की एमटीयू-1318 वैराइटी खेत में अब भी कच्ची और हरी खड़ी है। किसानों ने बताया कि कठिन मेहनत और लागत लगाने के बाद भी सिर्फ 40 प्रतिशत पौधों में ही बालियां निकलीं, और उनमें भी दाने बेहद कम व हल्के हैं। ठंड ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.