नई दिल्ली, मार्च 27 -- यह पूरे दक्षिण एशिया के लिए एक महत्वपूर्ण घटना है कि पड़ोसी देश नेपाल की कमान उसके सबसे युवा प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संभाल ली है। इसी महीने की शुरुआत में देश में हुए चुनावों में भारी मतों से जीतने के बाद 35 वर्षीय बालेन शाह ने अपने देश और देशवासियों के नाम पर पद की शपथ ली है। पेशे से रैपर-गायक रहे बालेन शाह साल 2022 में काठमांडू के मेयर नियुक्त हुए थे और अब उनकी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को लगभग दो-तिहाई बहुमत मिलने के बाद उनके हाथों में नेपाल का भविष्य है। अपने देश को लेकर उनके मन में बहुत प्रेम और आस्था है, जिसकी झलक उनके गीतों में भी मिलती रही है। गौर करने की बात है, जब बीते वर्ष सितंबर में नेपाल के युवाओं ने विद्रोह किया, तब बालेन शाह के गीत उनकी प्रेरणा के स्रोत बन गए थे। हिंसक, लेकिन सफल विद्रोह के चलते भाई-...