प्रयागराज, सितम्बर 25 -- त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली-हावड़ा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए गए हैं। ट्रेन संख्या 04052 नई दिल्ली-हावड़ा अब शुक्रवार के साथ रविवार और मंगलवार को भी चलेगी। अक्तूबर और नवंबर में इसके कुल 24 फेरे होंगे। इसी तरह ट्रेन संख्या 04051 हावड़ा-नई दिल्ली रविवार के साथ मंगलवार और गुरुवार को संचालित होगी। दोनों दिशाओं में अक्तूबर और नवंबर के अलावा दिसंबर के एक फेरे का भी कार्यक्रम जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- बनारस से कोलकाता को चलेगी फेस्टिवल स्पेशल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...