भागलपुर, दिसम्बर 18 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली से कामाख्या के लिए 20 दिसंबर, 25 दिसंबर और 30 दिसंबर को ट्रेन चलेगी। वहीं कामाख्या से नई दिल्ली के लिए 22 दिसंबर, 27 दिसंबर और 1 जनवरी को रवाना होगी। ट्रेन नई दिल्ली से शाम 07:15 बजे चलेगी। जो रास्ते में गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार, न्यू बोंगाईगांव, रंगिया होते हुए जाएगी। कामाख्या जंक्शन पर यह ट्रेन अगले दिन सुबह पहुंचेगी। ट्रेन में 20 कोच होंगे। इनमें एसी द्वितीय श्रेणी के 2 कोच, एसी तृतीय श्रेणी के 4 कोच, स्...