सीवान, जनवरी 10 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रूट पर संचालित कई ट्रेनों के अपने नीयत समय से देरी से चलने व कई के निरस्त होने से ठंड में यात्रियों की परेशानी और भी बढ़ गयी है। ठंड के इस मौसम में यात्री ट्रेनों के इंतजार में घंटों प्लेटफार्म पर बिता रहे हैं जबकि कई अपनी यात्रा निरस्त कर रहे हैं। ट्रेनों की लेटलतिफी शुक्रवार को भी जारी रहा। हद तो तब हो गयी जब नई दिल्ली से चलकर बरौनी को जाने वाली ट्रेन नंबर 02564 एक दिन बाद सीवान जंक्शन पहुंची। बताया गया कि इस ट्रेन को गुरुवार की सुबह 9 बजे प्लेटफार्म पर पहुंचना था लेकिन यह ट्रेन बुधवार की शाम को प्लेटफार्म पर पहुंची और कुछ देर तक ठहरने के बाद यात्रियों को लेकर अगले स्टेशन के लिए रवाना हुई। कुछ ऐसा ही हाल डिब्रूगढ़ से चलकर बिकानेर को जाने वाली ट्रेन नंबर 15909 अवध असम एक्सप्रेस का भी रहा। ...