नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन पर 14 गाड़ियों के प्लेटफॉर्म को बदला गया है। इनमें मगध एक्सप्रेस, शिव गंगा एक्सप्रेस, शताब्दी, दुरंतो आदि गाड़ियां शामिल हैं। सोमवार से यह गाड़ियां बदले हुए प्लेफॉर्म से अपनी यात्रा शुरू और समाप्त करेंगी। स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इससे पूर्व भी लगभग एक दर्जन रेलगाड़ियों के प्लेटफॉर्म बदले जा चुके हैं, जबकि 10 गाड़ियों को दूसरे स्टेशनों पर स्थानांतरित किया जा चुका है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रोजाना 400 से ज्यादा गाड़ियां आवाजाही करती हैं। इनमें लगभग 5 लाख यात्री सफर करते हैं। लगभग डेढ़ साल पूर्व यहां अधिक भीड़ होने के चलते जानलेवा हादसा भी हुआ था। इस घटना के बाद से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर...