नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव आज से
लातेहार, मई 9 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिलेवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। चतरा संसदीय क्षेत्र के सांसद काली चरण सिंह के अथक प्रयासों से रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव अब लातेहार रेलवे स्टेशन पर होगा। यह व्यवस्था 10 मई 2026, रविवार से प्रभावी हो जाएगी। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को लेकर जिले में खुशी का माहौल है। सांसद प्रतिनिधि सह जिला महामंत्री अमलेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद 10 मई को लातेहार रेलवे स्टेशन पहुंचकर राजधानी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने कहा कि राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव से लातेहार सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को राजधानी दिल्ली तक आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के विकास, व्यापार और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा। अमलेश कुमार सिंह ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.