नई दिल्ली में 'राष्ट्र प्रथम' स्मारिका का लोकार्पण होगा
फरीदाबाद, जुलाई 13 -- नूंह, सरसमल। वंदे सरदार एकता पदयात्रा की स्मृतियों पर आधारित विशेष स्मारिका 'राष्ट्र प्रथम' का भव्य लोकार्पण इसी माह नई दिल्ली में प्रस्तावित है। इस संबंध में आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को गुरुग्राम स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर समारोह के लिए समय देने का अनुरोध किया। समिति के महासचिव मोहम्मद साजिद ने बताया कि स्मारिका में वर्ष 2025 में आयोजित वंदे सरदार एकता पदयात्रा की प्रमुख गतिविधियों, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे से जुड़े कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण शामिल किया गया है। समारोह में देशभर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.