मुजफ्फरपुर, जुलाई 30 -- मुजफ्फरपुर। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने छह स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अगले माह तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। पूमरे ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ये सभी ट्रेनें पूर्व निर्धारित स्टॉपेज और समय पर ही चलेंगी। रेलवे के अनुसार, बरौनी-नई दिल्ली 02563/64 और दरभंगा-नई दिल्ली 02569/70 स्पेशल ट्रेनें 01 से 31 अगस्त/01 सितंबर तक रोजाना चलेंगी। प्रत्येक ट्रेन के 31-31 फेरे होंगे। इनमें 18 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इसी तरह पूर्णिया-आनंद विहार 05579/80 और सहरसा-पूर्णिया 05506/05 स्पेशल भी सप्ताह में दो दिन चलेंगी। इन ट्रेनों का नौ-नौ फेरा बढ़ा है। सहरसा-आनंद विहार 05575/76 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 04 से 27 अगस्त तक 4-4 फेरे लगाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...