आगरा, जून 26 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली-कोसीकलां ईएमयू ट्रेन का धौलपुर तक विस्तार किया है। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि 64073/64074 नई दिल्ली-कोसीकलां दैनिक ईएमयू प्रतिदिन धौलपुर तक जाएगी और वापसी में धौलपुर से चलेगी। ट्रेन कोसीकलां से सुबह 6.35 बजे चलकर सुबह 9.05 बजे आगरा कैंट और 10.50 बजे धौलपुर पहुंचेगी। ट्रेन धौलपुर से शाम 4 बजे चलकर शाम 4.55 बजे आगरा कैंट, 5.55 बजे मथुरा जं. और शाम 5.25 बजे कोसीकलां पहुंचेगी। ट्रेन 12 कोच की होगी और यात्री जनरल टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...