हजारीबाग, अक्टूबर 26 -- हजारीबाग, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। दलाई लामा के ब्यूरो कार्यालय में रविवार को कोर ग्रुप फॉर तिब्बत काउज़ की अखिल भारतीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भारत-तिब्बत मैत्री मंच के अध्यक्ष सुदेश चंद्रवंशी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष आर. के. खिरमे ने की। बैठक में तिब्बत पर चीन के कब्जे, तिब्बत की आजादी के मुद्दे तथा भारत की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, तिब्बत के विषय में भारतीय नागरिकों के बीच जागरूकता बढ़ाने और इस दिशा में जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया।इस अखिल भारतीय बैठक में झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, लद्दाख, कर्नाटक सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों न...