आगरा, फरवरी 27 -- रेलवे ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों के एक्सटेंशन की घोषणा की है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस को 1 से 8 मार्च तक और आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को 2 से 9 मार्च तक ग्वालियर तक बढ़ाने का फैसला हुआ है। ट्रेन आगरा कैंट से ग्वालियर के बीच धौलपुर, मुरैना स्टेशनों पर रुकेगी। इसके साथ ही इटावा-आगरा कैंट मेमू को और आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट पैसेंजर को 1 से 8 मार्च तक मथुरा जं. स्टेशन तक बढ़ाया गया है। आगरा कैंट-मैनपुरी मेमू को 1 से 8 मार्च तक मथुरा जं. तक बढ़ा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.