प्रयागराज, जून 23 -- प्रयागराज। नए नामांतरण शुल्क का गजट जारी होने के पहले संपत्तियों की रजिस्ट्री कराने वाले मंगलवार से नई दरों पर मकान व संपत्तियों का नामांतरण शुरू हो गया। गजट जारी होने के पहले संपत्ति का पंजीकरण कराने वाले को अधिकतम 10 हजार रुपये नामांतरण शुल्क ही देना होगा। संपत्तियों का नामांतरण कराने वालों को सिर्फ 500 रुपये विलंब शुल्क देय होगा। नगर निगम पुरानी रजिस्ट्री वाली संपत्तियों पर नया शुल्क लागू करने जा रहा है। नगर निगम के मुख्य निर्धारण अधिकारी संजय ममगई ने बताया कि पुरानी रजिस्ट्री वाली संपत्तियों पर नई दरें उन्हीं पर लागू होंगी, जो नामांतरण के लिए 23 जून या इसके बाद आवेदन करेंगे। यह भी पढ़ें- आज से नई दरों पर पुरानी संपत्तियों का नामांतरण शासन के आदेश पर नगर निगम ने नए नियम को इस साल फरवरी में लागू किया। इसके लिए गजट ज...