नई दिल्ली, मई 24 -- महिंद्रा थार की जबर्दस्त फैम फॉलोइंग है। कंपनी की यह एसयूवी बेहतरीन लुक और धांसू रोड प्रेजेंस की बदौलत बायर्स के दिलों पर राज करती है। अगर आप भी थार के फैन हैं और इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मोटरऑक्टेन की रिपोर्ट के अनुसार महिंद्रा अपनी थार के नए वर्जन पर काम कर रहा है। यह मौजूदा थार से ज्यादा कैपेबल और अग्रेसिव होगी। आइए जानते हैं डिटेल।यह कॉन्सेप्ट एसयूवी हो सकती है नई थार पिछले साल इंडिपेंडेंस डे के मौके पर महिंद्रा ने अपने नए प्लेटफॉर्म NU_IQ के साथ-साथ विजन S, SXT, T और X नाम की चार नई कॉन्सेप्ट कारों को अनवील किया था। इनमें से विजन T एक बेहद जबर्दस्त SUV थी। इसका दमदार और मजबूत डिजाइन, साथ ही थार से इंस्पायर्ड स्लेटेड ग्रिल इस बात की तरफ इशारा कर रही थी कि यह फ्यूचर में आने वाली थार...