सहारनपुर, मार्च 12 -- नयी तहसील में सब रजिस्ट्रार कार्यालय के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने पुरानी तहसील में सब रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए सोमवार तक न्यायिक कार्यों से विरत रहने की घोषणा की है।नयी तहसील में सब रजिस्ट्रार कार्यालय की मांग को लेकर तहसील अधिवक्ता पिछले 12 दिनों से न्यायिक कार्यों से विरत चल रहे है। दिन गुरुवार को पुरानी तहसील में बार एसोसिएशन के कार्यालय पर एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीन सिंह पुंडीर, महासचिव धन किशोर ने कहा कि सभी अधिवक्ता सोमवार तक न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। बैठक में राजबीर सिंह, नवीन चौधरी, विश्वास पंवार ने कहा कि जब तक नयी तहसील में रजिस्ट्री कार्यालय का स्थानांतरण नहीं होता, तब तक उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। बालेश्वर सिंह, चौ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.