गुड़गांव, जून 23 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। हरियाणा सरकार की नई तबादला नीति का असर गुरुग्राम जिले के चार हजार से अधिक सरकारी शिक्षकों पर पड़ने जा रहा है। नई नीति में महिला कर्मचारियों और कपल केस को अतिरिक्त अंक दिए जाने से बड़ी संख्या में महिला शिक्षकों को लाभ मिलने की संभावना है। वहीं वरिष्ठ शिक्षकों और पदोन्नति के बाद कैडर बदलने वाले शिक्षकों ने नीति के कुछ प्रावधानों पर सवाल उठाए हैं। शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार एक जुलाई से ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। गुरुग्राम में प्राथमिक, माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में बड़ी संख्या में महिला शिक्षक कार्यरत हैं। नई नीति के तहत महिला कर्मचारियों को मिलने वाले अंक 10 से बढ़ाकर 20 कर दिए गए हैं। इसी तरह कपल केस में मिलने वाले अंक भी पांच से बढ़ाकर 10 कर दिए गए हैं। ऐ...